फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से 108 सेवा ठप, लोगों ने प्रदर्शन किया

Tue, 07 Aug 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल में आपातकालीन 108 सेवा की बदहाली पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईंधन नहीं होने से क्षेत्र के लिए मिली 108 सेवा पिछले चार दिनों से ठप पड़ी है। आपातकाल में वाहन नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता कमल कन्याल के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि 108 सेवा ईंधन नहीं मिलने से ठप पड़ी है। स्थिति की जानकारी के बावजूद वाहनों के संचालन के लिए ईंधन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। 108 वाहन का संचालन बंद होने से रविवार की रात एक प्रसव पीड़िता को समय से जिला महिला अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

कहा कि घंटों के इंतजार के बाद पीड़िता को परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए। गरीब जनता इसी सेवा पर निर्भर है। इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश रजवार, चतुर सिंह, लाल सिंह, भूपेंद्र राम, होशियार सिंह, हिमांशु कार्की, ललित मोहन, हरीश भट्ट, जगदीश बोरा, ललित राम, कवींद्र सिंह, अशोक सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें