फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ौली में मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाईवे में गुड़ौली के पास पहाड़ी से गिर रहे मलबे को हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया है। नेशनल हाईवे में वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


गुड़ौली के चुल्लूगाड़ में सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से पहाड़ी दरक गई थी। इस स्थान पर लगातार मलबा गिरने से खतरा बना हुआ था। डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर सीमा सड़क संगठन ने आठ मई से यातायात बंद कर मलबा हटाने का काम शुरू किया था।


इससे डीडीहाट के लिए थल रूट से जबकि धारचूला के लिए पीपली से घूमकर वाहनों का संचालन करना पड़ रहा था। एनएच में वाहनों का संचालन बंद होने से गुड़ौली, मलान, मितड़ा बंदरलीमा, हचीला आदि क्षेत्र के लोगों को पैदल आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। 12 मई की शाम को वाहनों के लिए सड़क खोल दी गई। इससे सीमांत के लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। हालांकि सोमवार को भी चुल्लूगाड़ और पलेटा में लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें