पिथौरागढ़। लोक सभा चुनावों को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर लाइसेंसी शस्त्र धारकों ने अपनी बंदूकें जमा करा दी हैं। शस्त्र जमा कराने का आखिरी दिन होने से सोमवार को बड़ी संख्या में लाइसेंसी धारक तहसील मुख्यालय पहुंचे।
सुरक्षा की दृष्टि से चुनावों में प्रशासन द्वारा शस्त्र जमा करा लिए जाते हैं। शस्त्र धारकों को आचार संहिता लागू होते ही अपने-अपने शस्त्र जमा कराने के निर्देश दे दिए गए थे इसके बावजूद अधिकांश शस्त्र धारकों ने बंदूकें जमा नहीं कराई थी। सोमवार को शस्त्र जमा कराने का आखिरी दिन था।
46 लाइसेंसी शस्त्रधारकों ने तहसील पहुंचकर अपने-अपने शस्त्र जमा कराए। राजस्व क्षेत्र में कुल 196 लाइसेंसी शस्त्र जमा हो चुके हैं। इसके अलावा पुलिस में भी बड़ी संख्या में लाइसेंसी बंदूकें जमा कराई गई हैं।