फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 लाख में छूटी धामीगांव में आरबीएम की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। थल के धामीगांव में रिवर ट्रेनिंग के लिए चिह्नित स्थलों के चेनलाइजेशन के लिए तहसील में खुली बोली लगाई गई। खुली बोली 62 लाख रुपये से अधिक पर छूटी।
विज्ञापन


धामीगांव में रामगंगा नदी को चेेनलाइज करने के लिए वहां स्थित आरबीएम के निस्तारण के लिए खुली बोली का आयोजन किया गया। रिवर ट्रेनिंग करवाने के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए थे। आरबीएम के निस्तारण के लिए बोली का आधार मूल्य 1755600 रुपये रखा गया था।

13 चक्र तक चली बोली में गोविंद भट्ट निवासी धामी गांव ने उच्च बोली 62 लाख पांच हजार एक सौ रुपये में छूटी। उम्मीद से अधिक में बोली छूटने से सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा। रिवर ट्रेनिंग स्थल से 51000 टन आरबीएम की निकासी होगी। इससे धामी गांव और सत्याल गांव की भी सुरक्षा होगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी, प्रभारी खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, भगवती प्रसाद पांडेय, रमेश चंद्र उपाध्याय, रमेश चंद्र, जीसी नैनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें