गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला ने नायल गांव में आयोजित कार्यक्रम में 22 लोगों को उज्ज्वला रसोई गैस के संयोजन वितरित किए। विधायक ने कहा कि भारत सरकार की इस योजना के लागू होने के बाद गरीबों को धुएं से मुक्ति मिल रही है।
लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहना होगा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस संयोजन से वंचित लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
क्षेत्र के लोगों ने रसोई गैस कनेक्शन वितरित करने के लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके गोकुल गंगोला, विशन लाल, लीला बोरा, पुष्कर सिंह, सीता देवी, अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, हरीश सिंह, गणेश राणा, नंदन मेहता आदि मौजूद थे।