फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने भाजपा पदाधिकारी दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। 11-12 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए भाजपा के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी ने बताया कि अधिवेशन में देश के सभी जिलों, प्रदेशों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, निकायों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। अधिवेशन में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अधिवेशन को संबोधित करेंगे। बताया कि जिले से केएमवीएन के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, स्वामी विरेंद्रानंद समेत तमाम पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें