फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रवक्ताओं के संचालित हो रहा है इंटर कालेज कोठेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राइंका कोठेरा बिना प्रवक्ताओं के संचालित हो रहा है। स्कूल में सहायक अध्यापकों के भी अधिकांश पद रिक्त हैं। इससे नाराज अभिभावकों ने नए सत्र में सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राइंका कोठेरा में इंटर में हिंदी अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र के पद सृजित हैं। इसके बावजूद इन विषयों में प्रवक्ता नहीं हैं। एलटी में गणित, विज्ञान, हिंदी और कला के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। प्रधानाचार्य का पद भी है।

पीटीए अध्यक्ष नीमा देवी, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद कोठारी और संतोषी मेहता का कहना है कि इस इंटर कॉलेज में कोठेरा, भंडारीगांव, जाखनी उप्रेती, रणकोट, तुनाड़, गुलागांव, बोरखेत आदि के बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में महंगी फीस देकर पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दूसरे सरकारी स्कूल के लिए आठ किमी दूर गंगोलीहाट या भूलीगांव जाना पड़ता है। ऐसे में निर्धन परिवारों की बालिकाओं के लिए इतनी दूर पढ़ाई के लिए जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर स्कूल छोड़ना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधानों ने आगामी सत्र से सभी महत्वपूर्ण पदों में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें