फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ रखा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के बीचोबीच स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ रखने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कई संगठनों ने जिला स्थापना दिवस से पहले किले का नाम सोरगढ़ नहीं रखने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वित्तमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने रामलीला मंच से किले का नाम सोरगढ़ रखने की बात कही थी। इसके बावजूद किले का नाम सोरगढ़ किए बिना ही लोकार्पण कर दिया गया। इससे सोरवासी स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि यदि किले का नाम सोरगढ़ नहीं रखा गया तो सोर की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि 30 दिसंबर को रामलीला मैदान में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व प्राचार्य पीसी जोशी, कै.दीवान वल्दिया, केदार सेठी, दान सिंह वल्दिया, नरेंद्र सिंह, एड.मदन सिंह, देव सिंह बेलाल, गोविंद सिंह, नवीन भट्ट, भगवान सिंह, प्रवीन सिंह, आशीष सौन, मनीष चौधरी, शमशेर महर, दिलीप वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें