फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे सेनानियों के क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानियों के क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़कों का निर्माण न होने के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 124वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने सड़कों का निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन


शनिवार को स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी के पुत्र उमेद दशौनी क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर हुई बैठक में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि क्षेत्र के लोग स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 124 दिन से तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन चला रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग ने आंदोलन स्थल पर आने की जरूरत तक महसूस नहीं की। आंदोलन के समर्थन में पवन रावल, दीपक रावल, मनोज कुमार, जगदीश दशौनी, रवि दशौनी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें