फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के लिए रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में जन्मा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत मुनस्यारी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से रेफर की गई एक गर्भवती ने पिथौरागढ़ जाते समय रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। एक सप्ताह के भीतर मुनस्यारी से रेफर करने के बाद मार्ग में प्रसव का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के गैला पत्थरकोट निवासी भगत राम की पत्नी उर्मिला देवी को प्रसव के लिए छह दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया। वाहन में पिथौरागढ़ ले जाते समय मदकोट के समीप उर्मिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई।

इस पर घबराए परिजनों ने मदकोट में दाई का काम करने वाली जीवंती को बुलाया। इसके बाद दाई ने उर्मिला का प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के लिए रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने जीप में ही बच्चे को जन्म दिया था। मुनस्यारी में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें