फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी रहा। रविवार को डोडरी के बहादुर सिंह, प्रताप सिंह, पाभें के हयात सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि 7.2 किमी सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। पहले वन भूमि निस्तारण न होने की बात कही जाती थी, जनता के संघर्ष के बाद वन भूमि का निस्तारण हो चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा है कि जल्द ही सड़क का काम शुरू नहीं होता है तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में शेखर चंद्र उप्रेती, ठाकुर सिंह बिष्ट, कैलाश भंडारी, विरेंद्र सिंह, कमल भंडारी, कैलाश सिंह, चंद्र सिंह महरा ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें