फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़ेती वालों का आबकारी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आबकारी विभाग की ओर से दस्तकार के घर दबिश देने से ग्रामीण भड़क गए। हुड़ेती के ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे हुड़ेती के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकारी अवैध रूप से शराब रखे होने की झूठी सूचना पर काष्ठकला में निपुण दस्तकार के घर पहुंचे। कहा कि काष्ठकला से अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाला व्यक्ति कभी इस तरह के कार्यों में लिप्त नहीं रहा। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी बिना किसी तहकीकात के छापेमारी के लिए पहुंच गए।

विभाग की इस कार्रवाई से गरीब दस्तकार हताश और भयभीत है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार, पवन कुमार, विनोद, पंकज कुमार, भूपेंद्र कुमार, जीवन घुरियाल, नवीन कुमार, दीपक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें