फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गुमशुदगी लिखाई, पत्नी बच्चों के साथ हल्द्वानी में सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एक महिला के चार बच्चों के साथ गायब होने के मामले में अब पति के खिलाफ ही मामला बनता नजर आ रहा है। महिला अपने बच्चों के साथ हल्द्वानी में है और उसने हल्द्वानी में कोतवाली में तहरीर देकर पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्वाल गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को धारचूला थाने में चार बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को उक्त व्यक्ति की पत्नी ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कोतवाली के महिला समाधान केंद्र में दी तहरीर में पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उत्पीड़न के कारण छह महीने से बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहने की बात कही है। ग्वाल

गांव निवासी विजय सिंह मेहरा पुत्र उमेश सिंह की पत्नी दुर्गा देवी ने हल्द्वानी में दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2002 में उसका विवाह विजय के साथ हुआ। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। मुंह में तेजाब डालने की धमकी देता है। जिससे परेशान होकर वह छह महीने पहले पुत्री सलौनी (15), रितिका (14), पुत्र प्रिंस (11), कृष्णा (9) को साथ लेकर हल्द्वानी आ गई। घर से हल्द्वानी वह पति को बगैर बताए आई। वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। धारचूला के थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने मीडिया को महिला की हल्द्वानी में दी गई तहरीर उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें