फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद फाउंडेशन ने की समाज के उत्थान पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंद फाउंडेशन की बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के उत्थान में उनका सहयोग करने का भी निर्णय लिया गया।
सिल्थाम स्थित एक बारात घर में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया गया कि एक जुलाई को फाउंडेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित होगी। इसमें मुंबई, दिल्ली, गुजरात के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष डीबी चंद, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, महासचिव उत्तम चंद और शाखा अध्यक्ष नानकमत्ता सुरेश चंद समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान पर कार्यकारिणी की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शाखा का भी गठन किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को मूनाकोट, दो को बुंगा और बीसाबजेड़ में भी लोगों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में प्रकाश चंद, सुरेश चंद, नरेंद्र चंद, हयात चंद, दानी चंद, किशन चंद, निखिल चंद, विजेंद्र चंद, दीपक चंद, भूपेंद्र चंद, जगदीश चंद, जीवी चंद, राजेंद्र बहादुर, रामी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चंद परिवार फाउंडेशन की बैठक कल
बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन की आवश्यक बैठक 24 जून को चूनाभट्ठा गांव स्थित देवभूमि बीएड कॉलेज सभागार में आयोजित होगी। इसमें चंद परिवार के लोगों को एकजुट करने के अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार मंथन किया जाएगा। चंद वंशजों के इतिहास, संस्कृति को खंगालकर उसे सार्वजनिक करने पर विचार किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो देश, विदेश के प्रख्यात विद्वान इतिहासकारों से भी संपर्क किया जाएगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव उत्तम चंद ने टनकपुर, बनबसा के समस्त चंद वंशजों को बैठक में अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें