फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में पिथौरागढ़ की टीम ने सात पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 10वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ टीम के खिलाड़ियों ने सात पदक झटके हैं। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं का नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


टीम कोच जितेंद्र और टीम प्रबंधक ममता पाटनी ने बताया कि 59 किलो वर्ग में नूपुर चंद रजवार, 57 वर्ग किलो में दिव्यांशु धामी और 41 किलो वर्ग में प्रकाश धामी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर 29 किलो वर्ग में प्राची वर्मा ने रजत पदक जीता। इसी तरह अंडर 16 किलो वर्ग में अक्षिता पाटनी, अंडर 37 किलो वर्ग में स्नेहा पाठक और अंडर 45 किलो वर्ग में उज्ज्वल पाटनी ने कांस्य पदक जीता।

यह प्रतियोगिता 26, 27 मई को अल्मोड़ा में हुई थी। स्वर्ण पदक विजेता नूपुर, प्रकाश, दिव्यांशु नवंबर में लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें