फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक ठुल थल म्याल आज बटि शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पौराणिक काल से चला आ रहा ठुल थल म्याल (थल मेला) शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। तीन दिनी मेले की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन अपरान्ह तीन बजे डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के दल भव्य झांकियां निकालेंगे। छलिया नृत्य के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। 15 अप्रैल तक चलने वाले मेले के लिए सांस्कृतिक मंच सजाया जा रहा है। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगेंगे। इस पौराणिक मेले का आयोजन पूर्व में जिला पंचायत करती रही है, लेकिन जिला पंचायत के मेला कराने से हाथ खड़े करने के बाद इस बार मेले का आयोजन श्रीरामलीला समिति और सांस्कृतिक मंच कर रहा है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष देवराज सत्याल ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेले को सरकारी मेला घोषित किया था, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया। इस कारण मेले के संचालन में धन की कमी आड़े आ रही है। थल के मेले में बाहरी क्षेत्रों से व्यापारी सामान लेकर पहुंचते हैं। मेले में तीन दिनों तक रौनक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें