डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत धारचूला तहसील के सीमांत गांवों के बच्चों का एक दल 13 दिन की दिल्ली एवं हिमाचल की यात्रा कर लौट आया है। बृहस्पतिवार को एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर और जवानों ने बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने भ्रमण के अनुभव साझा किए।
सेनानी ने बताया कि एसएसबी के महानिदेशक रंजनीकांत मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यवाहक महानिरीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में सीमांत के 20 छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया गया। भ्रमण में छात्र-छात्राएं हिमाचल और दिल्ली की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्कृति से रूबरू हुए। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी छेरिंग दोरजे, शरवन कुमार ठाकुर, अजय सिंह यादव, मृदुल हलधर आदि थे।