पिथौरागढ़। बेटी गोद लेने वाले अभिभावक सम्मानित होंगे। प्रशासन अभिभावकों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मानित करेगा। ऐसे अभिभावकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। जिले में घटते लिंगानुपात के बीच प्रशासन से यह योजना बनाई है।
पिथौरागढ़ जिला लिंगानुपात को लेकर चिंता का विषय रहा है। पिछले कुछ सालों में समाज में बेटियों का अंतर काफी बढ़ा है। इस बीच प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बेटियों को गोद लेने वाले अभिभावकों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। अधिकारी बेटियों को गोद लेने वाले अभिभावकों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। सार्वजनिक समारोह में ऐसे अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ऐसे परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण भी करेगा।
बेटियों के संरक्षण की मुहिम में यह योजना तैयार की है। बेटियों को गोद लेने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन सुख-दुख में उनका साथ देगा। बेटी गोद लेने वाले अभिभावकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। -वंदना सिंह, सीडीओ, पिथौरागढ़