पिथौरागढ़। 24 से 26 दिसंबर तक होने वाले सोर महोत्सव में ऐपण, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, गायन, क्विज आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। महोत्सव में अधिक से अधिक स्कूलों की भागीदारी कराई जाएगी।
रामलीला प्रबंधकारिणी समिति और निजी स्कूल एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में महोत्सव को भव्यता देने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद सोरवैली पब्लिक स्कूल, न्यू बियरशीबा स्कूल, ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल, तपोवन विद्यास्थली, नारायण स्वामी, सिटी पब्लिक स्कूल, आरसी पब्लिक स्कूल, निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, स्वरांजलि नृत्य वाटिका के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों ने महोत्सव में विद्यालयों के कार्यक्रम कराने पर सहमति प्रदान की।
बैठक में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नागरिक पीतांबर दत्त पंत, नवीन भट्ट, मनोज जोशी, नवीन कोठारी, मीनू भट्ट, दीप्ति वर्मा, लीला जोशी, हेमा पुनेड़ा आदि मौजूद थे।