पिथौरागढ़। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। जिला अध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाकरण स्थित जिला कार्यालय में एकत्र होकर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा को जीत प्राप्त हुई है। वहां राजेंद्र सिंह रावत, गिरीश जोशी, तारा चंद, जगत मर्तोलिया, राजेश शर्मा, इंद्र सिंह लुंठी, सुभाष चंद्र जोशी, गोपाल राम, दर्शन फुलेरिया, कृपाल वल्दिया आदि थे। इधर, गंगोलीहाट में जीत की खुशी में नगर अध्यक्ष रमेश बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहां नपं अध्यक्ष विमल रावल, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, भूपाल आर्या, कृष्णा बोहरा, मनोज उप्रेती, ललित कुमार, नीमा परगांई आदि थे। उधर, गणाईगंगोली में विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में गोकुल गंगोला, मोहन जोशी, रवींद्र बनकोटी, जगजीवन प्रसाद, सुरेंद्र रावत आदि कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई।