फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट को सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां मिलिट्री स्टेशन में पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में एकता शक्ति बटालियन की ओर से आयोजित एनसीसी कैडेटों के 14 दिनी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में 89 यूपी एनसीसी बटालियन के 95 कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों को सेना के अधिकारियों ने हथियारों, फायरिंग, ड्रिल, व्यायाम आदि के अभ्यास कराए और उनको शारीरिक तथा मानसिक रूप से सैन्य जीवन से परिचित कराया।

प्रशिक्षण देने के लिए एकता शक्ति बटालियन ने कई प्रशिक्षक तैनात किए थे। कैडेटों को सैन्य सेवा, राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। सेना के जवानों और एनसीसी कैडेटों के बीच बास्केटबाल, फुटबाल और वॉलीबाल के सद्भावना मैच कराए गए। विभिन्न इलाकों से आए एनसीसी कैडेटों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें