फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में अब हो गए 20 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आगामी निकाय चुनाव के समय पिथौरागढ़ नगर पालिका में सभासदों की संख्या 20 हो जाएगी। पहले यह संख्या 15 थी। इस समय मतदाता सूची बनाने का काम सभी 20 वार्ड में एक साथ चल रहा है।
विज्ञापन


नए वार्ड धनौड़ा, जगदंबा कॉलोनी, कृष्णापुरी, दौला और ऐंचोली बनाए गए हैं। इन पांच वार्डों की 8699 की आबादी अब पालिका में शामिल हो जाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि 11 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। नए सीमांकन के बाद पालिका के 20 वार्डों की जनसंख्या 64,743 होगी।

पालिका के आगामी चुनाव इसी मतदाता सूची आधार पर होंगे। नए सीमांकन के बाद पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र का दायरा बढ़कर 12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। पहले यह नौ वर्ग किलोमीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें