फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। आंवलाघाट निर्माणाधीन पेयजल योजना के लिए बन रहे पावर हाउस की लाइन जोड़ने के चलते शनिवार को पिथौरागढ़ नगर में घंटों बिजली कटौती रही। वहीं, धारचूला में भी दिनभर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने आंवलाघाट बिजली सब स्टेशन के लिए लाइन जोड़ने को शनिवार और रविवार को दो दिन सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक बिजली काटने की जानकारी दो दिन पहले दी थी। शनिवार सुबह 10 बजे से शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली गुल हो गई थी। दोपहर एक बजे बाद पूरे शहर की बिजली काट दी गई।

बिजली न होने से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के काम पर असर पड़ा। लोग फोटोस्टेट कराने के लिए भी दिनभर भटकते रहे। विभाग ने घंटाकरण, सिल्थाम, टकाना, पांडेगांव, पपदेउ, सिमलगैर, बजेटी, कलक्ट्रेट समेत कुछ इलाकों की बिजली काटने की जानकारी दी थी, लेकिन पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


शाम 5 बजे बिजली बहाल हुई। नियत समय 4.30 बजे तक बिजली बहाल न होने पर लोगों में गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना था कि विभाग को नियत समय पर बिजली बहाल करनी चाहिए और उन्हीं इलाकों की बिजली काटी जानी चाहिए, जिन इलाकों की बिजली काटने की बात विभाग ने कही थी। वहीं, धारचूला में भी बिजली न होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें