फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा फरवरी में कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी में कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि दिसंबर में सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर राम के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने कहा कि पिथौरागढ़ कॉलेज में सेमेस्टर की पढ़ाई सितंबर से शुरू हुई। उसके बाद दिवाली और नवरात्र के अवकाश के कारण कॉलेज बंद रहा। अब विश्वविद्यालय ने दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कम से कम छह महीने का समय दिया जाना चाहिए। बाद में प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कोई भी विद्यार्थी दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षा में भाग नहीं लेगा। सेमेस्टर परीक्षा की तिथि जल्दी घोषित होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। छात्रों ने कहा है कि परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएं। प्रदर्शन में शंकर धारियाल, रोहित बोनाल, अभिषेक कोहली, गोविंद कुमार आदि छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें