फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापड़ी ने डाकघर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत की स्मृति में यहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पापड़ी की टीम ने जीत ली है। मुनस्यारी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी के लिए पंडित नैन सिंह के चित्र वाली विशेष प्रकार की टीशर्ट तैयार की गई। आयोजकों का कहना है कि महान सर्वेयर के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देने के लिए यह प्रयास सफल होगा।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला पापड़ी की टीम और डाकघर की टीम के बीच हुआ। पापड़ी की टीम ने 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में डाकघर की टीम 15 ओवरों में सभी खिलाड़ी आउट होने पर मात्र 108 रन ही जुटा पाई। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का खिताब पापड़ी की टीम के संजय फिरमाल को मिला। फाइनल मैच में उन्होंने 66 रन बनाए।

विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता टीम को 25 हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को 10 हजार रुपये का नकद इनाम और पंडित नैन सिंह के चित्र वाली टीशर्ट दी गई। अंपायरिंग दीपू गनघरिया, अनिल पंवार और आशीष गोकर्ण ने की। आंखों देखा हाल गोकुल मर्तोलिया और जितेंद्र जेठा ने सुनाया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विवेकानंद विद्या मंदिर के प्राचार्य भगत सिंह बोरा, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र बृजवाल, देवेंद्र बृजवाल, देवेंद्र देवा, इंद्र सिंह पछाई, कैलाश सुमत्याल थे। पंडित नैन सिंह की याद में अब हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें