फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति की राशि तत्काल विद्यार्थियों के खातों में डाली जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक इंप्लाइज फेडरेशन (डीआरईएफ) ने प्रदेश सरकार से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों की पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के खातों में जल्द डालने की मांग की है। कहा कि विद्यार्थी रोज बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन धनराशि अब तक उनके खातों में नहीं पहुंची है। कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों का असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद राम गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि छात्रवृत्ति की राशि को ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था में सुधार किया जाए और हर महीने विद्यार्थियों को यह राशि मिले ऐसी व्यवस्था की जाए। यह भी कहा गया कि जनश्री बीमा योजना के आवेदन बहुउद्देशीय वित्त निगम से रोजगार एवं श्रम कार्यालय को दिए जाने से काफी अड़चन आ रही है।

बैठक का संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी ने किया। इस मौके पर गोपाल राम सिरौला, गोविंद राम गौतम, रघुवर राम, एआर दताल, अनिल कुमार समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें