फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब संचार सेवा को लेकर बीएसएनएल का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के गौड़ीहाट कस्बे की बीएसएनएल सेवा एक सप्ताह से खराब चल रही है। इससे गुस्साए कस्बे के लोगों ने दूरसंचार विभाग का पुतला फूंककर विरोध जताया। लोगों ने चेतावनी दी कि विभाग ने शीघ्र व्यवस्था को ठीक नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश धारियाल ने बताया कि विभागीय अधिकारी यहां की संचार व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं हैं। हल्की सी बारिश होने पर ही बीएसएनएल का टावर काम करना बंद कर देता हैै। सीमांत के इस कस्बे में संचार का अन्य कोई साधन नहीं है, इस कारण यहां के लोग बीएसएनएल पर ही निर्भर हैं।

टावर के खराब होने से दौली, भंडाखोली, ग्वाली मजिरकांडा का अन्य स्थानों से संपर्क कटा हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल, रमेश धारियाल, कल्पना देवी, पुष्पा देवी, प्रकाश सिंह, मनीष पंत, शमशेर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें