फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण में गांवों में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ शहर से सटे 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध किया है। साथ ही राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में तिलढुकरी कांग्रेस कार्यालय के पास सभा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपाइयों ने 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल के विरोध में गांव-गांव पर्चे बांटे थे। अब स्थानीय विधायक के प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि प्राधिकरण में शामिल होने से गांव की गौचर, पनघट और बंजर भूमि प्राधिकरण के अधीन हो जाएगी। बगैर नक्शे के गांवों में भवन नहीं बन पाएंगे। प्लान पास करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। भूमि संबंधी विवादों का स्थानीय स्तर पर हल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लिए बगैर थोपे जा रहे निर्णय का कांग्रेस विरोध करेगी। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप थापा, कृष्णा बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, निर्मल लोहिया, गज्जी वल्दिया, चंद्रशेखर महर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें