फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट के ऊपर गिरा मलबा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट-बोना सड़क निर्माण के काम में लगे मजदूरों के टेंट पर सोमवार रात करीब 12.15 बजे भारी मलबा गिर गया। इस घटना में नेपाल निवासी एक मजदूर की मौत हो गई और उसका एक साथी घायल हो गया। सड़क के काम में 20 मजदूर लगे हैं। सभी अलग-अलग टेंटों में सोए थे। भूस्खलन के बाद मजदूरों में हड़कंप मच गया। रात ही में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि मदकोट-बोना सड़क के निर्माण में लगे मजदूरों ने अपने रहने के लिए तोमिक से तीन किलोमीटर आगे चनखलिया नामक स्थान पर टेंट बना रखे थे। दिनभर काम करने के बाद रात में मजदूर इन टेंटों में रहने आते। सोमवार रात एक टेंट के ऊपर पहाड़ टूटकर मलबा गिर गया। इससे टेंट ध्वस्त हो गया और मलबे में दबकर नेपाल के ग्राम जमयकोट थाना परमारा जिला कालीकोट निवासी रमेश भंडारी (21) पुत्र प्रदीप भंडारी की मौत हो गई, जबकि टेंट में सो रहे जमन सिंह को चोट आई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मजदूरों का कहना है कि जिस स्थान पर टेंट लगाए गए थे, वह जगह आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती थी, लेकिन इलाके में सोमवार रात इतनी भीषण बारिश हुई कि कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें