फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: घाट के पास सरयू नदी में डूबने से 10 साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 23 Apr 2026 01:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भावना। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी सिंतोली गांव की एक 10 वर्षीय बच्ची की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने मामा की शादी में मां के साथ पंचेश्वर घाटी के नेत्रसलान गांव गई थी। शादी के दूसरे दिन नदी में नहाने के दौरान डूबने से वह काल के गाल में समा गई।

जानकारी के मुताबिक, सिंतोली गांव की 10 वर्षीय भावना (पीहू) पुत्री सुमिरन सिंह कार्की अपनी मां सरस्वती देवी के साथ अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए पंचेश्वर क्षेत्र के नेत्रसलान गांव गई थी। शादी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह मां और घर के अन्य सदस्यों के साथ वह नहाने के लिए सरयू नदी पहुंची। सभी नदी में नहा रहे थे तभी अचानक भावना डूब गई। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे बमुश्किल नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमन आलम ने बताया कि बच्ची को मृत हालत में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की मौत से मां बदहवास है और परिजनों में कोहराम है। बच्ची के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हें घटना की सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक बच्ची नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें