फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 शिक्षकों को मिला शिक्षक अलंकरण सम्मान

Tue, 19 Jun 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यराे मुनस्यारी/नाचनी।
विज्ञापन
मुनस्यारी में सम्मानित शिक्षक-शिक्षकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्कृष्ट कार्य के लिए मुनस्यारी विकासखंड के 10 शिक्षकों को शिक्षक अलंकरण सम्मान से नवाजा गया।  खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा की अध्यक्षता में मुनस्यारी में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम केएन गोस्वामी ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को शाल ओड़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि बेहतर काम करने वाले शिक्षक हों या अन्य कर्मचारी उनको सम्मान मिलना ही चाहिए। सम्मानित होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं में चंदन सिंह भैंसोड़ा, हंसा लस्पाल, दमयंती रावत, भागीरथी जंगपांगी, पुष्कर सिंह, पुष्कर राम, तेज सिंह कोरंगा, संदीप कुमार, त्रिभुवन सिंह, गोकर्ण लोहिया शामिल थे। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद, डॉ. हेम मर्तोलिया, डॉ. केएस आंकोटी, जीआईसी मुनस्यारी के प्रधानाचार्य हेम चंद्र कश्यप, चंद्र सिंह बृजवाल आदि मौजूद थे। संचालन बीआरसी समन्वयक भीम राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें