फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नदी के कटाव से खतरे की जद में आए 10 परिवार शिफ्ट किए

Sun, 21 Jul 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से देवीबगड़ में लगातार भू कटाव हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। बंगापानी तहसील के देवीबगड़ में मंदाकिनी नदी के कटाव के कारण किनारे बसे गांव के कई परिवार खतरे की जद आ गए हैं। खतरा देखते हुए प्रशासन ने देवीबगड़ के आठ और वल्थी के दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

सीमांत तहसील मुनस्यारी और बंगापानी में इन दिनों हो रही लगातार बारिश से बहने वाली मंदाकिनी नदी उफान पर है। इससे मुनस्यारी के भौंराबगड़ में 26 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। इनमें से छह परिवार अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं। लगातार नदी का प्रवाह देवीबगड़ में आबादी की तरफ होने की सूचना पर एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी का प्रवाह पथ पूर्व की तरह बनाए रखने के लिए पोकलेन की मदद से काम करने के निर्देश दिए।
मंदाकिनी नदी से मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क पर कई जगहों पर भू-कटाव हो गया है। इससे इस सड़क पर यातायात ठप है। ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में भू-कटाव से बिजली लाइन के क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल हो गई है। एसडीएम धारचूला ने बताया कि आपदा के जद में आने वाले देवीबगड़ के आठ और वल्थी के दो परिवार को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने नदी किनारे रहने वाले परिवारों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें