फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 10 बजे बाद भी कार्यालयों में नहीं पहुंचे 10 कर्मचारी, वेतन रोका

Thu, 05 Feb 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला पंचायत कार्यालय में छापा मारने पहुंचे डीएम आशीष कुमार भटगाईं। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में कर्मचारियों को समय से वेतन तो मिल रहा है लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी से हाथ पीछे खींचते हुए तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम ने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में छापा मारा तो कर्मचारियों की यह लापरवाही उजागर हुई। सुबह 11 बजे तक भी कार्यालय न पहुंचने पर डीएम ने विभिन्न विभागों के 10 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी को स्पष्टीकरण भी देना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने सुबह 10:15 बजे जिला पंचायत कार्यालय, 10:30 बजे होमगार्ड कार्यालय, 10:45 बजे पशुपालन विभाग के कार्यालय और 11 बजे सीईओ कार्यालय में छापा मारा। इन सभी कार्यालयों में कुल 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संबंधित कर्मचारियों ने अवकाश नहीं लिया था। ऐसे में डीएम सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए इनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तय समय पर अपने कार्यालय में पहुंचना होगा। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के छापे से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। डीएम ने सभी विभागों से ई-ऑफिस अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ई-ऑफिस के जरिये काम नहीं हुआ तो संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों की टेबल पर मिली धूल की मोटी परत
जिला पंचायत कार्यालय में सबसे अधिक कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने संबंधित कर्मचारियों के कक्षों में झांका तो वहां लगी मेज पर धूल की मोटी परत जमी मिली। डीएम ने कहा कि धूल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि संबंधित कर्मचारी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस कदर निभा रहे होंगे।
एक कर्मचारी का मेडिकल कराने के जारी किए निर्देश
जिला पंचायत में डीएम पहुंचे तो यहां एक कर्मचारी झूमते हुए मिला। जब डीएम ने संबंधित कर्मी से नशे में होने की बात कर झूमने का कारण पूछा तो उसने बीमारी का बहाना बनाया। मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएम ने संबंधित कर्मी का मेडिकल कराने के निर्देश दिए।
कई विभागों में बायोमेट्रिक मशीन खराब
भले ही हर विभाग में कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है। सीमांत जिले में यह आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। डीएम के निरीक्षण में सामने आया कि कई विभागों में बायोमेट्रिक मशीन खराब हैं। डीएम ने सभी विभागों से मशीन ठीक कराकर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें