फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Increased levels of Ramganga

Fri, 03 Apr 2015 10:45 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई तेज बारिश से नाचनी में तटबंधों के निर्माण स्थल पर तबाही मच गई। निर्माण सामग्री रामगंगा में बह गई तो सीमेंट मिक्सर मशीन पानी में डूब गए।
विज्ञापन

नाचनी क्षेत्र में दोपहर दो बजे तेज बारिश हुई। नामिक क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। शाम को करीब 5 बजे एकाएक रामगंगा  का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से नदी तट पर रखे दो मिक्सर मशीन, दो पंप पानी में डूब गए। डेढ़ सौ बैग सीमेंट, 120 घनमीटर रोड़ी, 150 घनमीटर रेता बह गया। शटरिंग का सामान भी पानी में डूब गया। निर्माण कार्य करने के लिए बनाई गई डायवर्जन नहर में ध्वस्त हो गई। कार्यस्थल पर मलबा भर गया है। तटबंधों की फाउंडेशन मलबे से पट गई है। तटबंध निर्माण का काम भी बंद है। ठेकेदार राधे लाल वर्मा ने नुकसान की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी है। अब नए सिरे से निर्माण सामग्री एकत्र करनी पड़ेगी, उसके बाद ही काम शुरू होगा। एक सप्ताह पहले भी तेज बारिश से तटबंधों की निर्माण सामग्री बह गई थी। पानी में भीगने से 30 कट्टे सीमेंट भी खराब हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें