नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने फिट इंडिया फ्रीडम के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस, एजेंसी चौक में संपन्न हुई। कार्यक्रम में 47 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से 75 ग्राम पंचायतों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बालक-बालिकाओं ने सफाई अभियान भी चलाया। इस मौके पर एसडीएम एसएस राणा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र शैलेश भट्ट, एपीएस अंजना बिष्ट, योगंबर पोली, युवराज बिष्ट, पंकज नेगी, पारस रावत, नितिन सिंह, रोहित नेगी, मोनिका रावत, ज्योति, अनामिका, पूजा, सुमित, शालिनी आदि मौजूद थे।