फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सामुदायिक सहभागिता से रोजगार सृजन करे पीएमजीएसवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से रोजगार सृजन के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सामुदायिकता अनुबंध के तहत महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों को सड़कों के कार्य, सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य के माध्यम से रोजगार प्रदान किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को डिवीजन वार कार्यशालाओं का आयोजन कर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की स्थापना के बाद से जनपद में 287 सड़कों का कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें से 225 काम पूरे किए जा चुके हैं। वहीं पीएमजीएसवाई अधीक्षण अभियंता एसके बनियाल का कहना है कि जिलेभर के ग्रामीण मार्गों के दोनों ओर रिक्त पड़ी भूमि पर अभियान चलाकर 1420 पौधें लगाए जा चुके हैं। इस दौरान पीएमजीएसवाई के सीनियर कंसल्टेंस डॉ. एसडी तिवारी, ईई पीएमजीएसवाई श्रीनगर बीडी जोशी, ईई सतपुली जगदीश सिंह, एई संदीप सिंह, एई प्रभात रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें