फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्ति की फरियाद लेकर धाम निकला युवक

विज्ञापन
पैदल यात्रा पर निकले कुलवेंद्र सिंह डांगी रविवार को पहुचें श्रीनगर - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का 24 साल का युवक कोरोना से मुक्ति की कामना लेकर धामों की पदयात्रा पर निकला है। पदयात्रा के दौरान युवक ने अन्न ग्रहण न करने का व्रत लिया है। उत्तराखंड के धामों की यात्रा के बाद रामेश्वरम् दर्शन के साथ पदयात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

विदिशा जिले के झंडवा गांव का कुलवेंद्र सिंह दांगी 6 जुलाई से पैदल यात्रा पर निकला है। उत्तराखंड में गंगात्री और यमुनोत्री के दर्शन के बाद वह बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर रविवार सुबह श्रीनगर पहुंचा। चारों धामों से जल एकत्रित कर वह रामेश्वरम धाम में चढ़ाएगा। कुलवेंद्र ने कहा कि कोरोना से लोगों की जान जा रही हैं। पूरे विश्व में लॉकडाउन से सभी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोजगार छिन गए है। लोग हताशा हैं। इसे देखते उसने प्रण किया कि वह धामों की यात्रा कर भगवान से इस महामारी से मुक्ति की प्रार्थना करेगा। उसने बताया कि पदयात्रा के दौरान वह अन्न ग्रहण नहीं कर रहा है। सिर्फ दूध और फल से पेट भर रहा है। इससे पूर्व भी वह झंडवा से महाकालेश्वर उज्जैन और काशी विश्वनाथ की यात्रा कर चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें