फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार ग्राम स्मैक के साथ नैथाणा का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम एक युवक को 4.5 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक छात्रों को स्मैक बेचता है। पिछले दिनों पुलिस ने एक युवती और दो युवकों को स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा था। पूछताछ में युवकों ने नैथाणा (कीर्तिनगर) जिला टिहरी निवासी हितेश सेमवाल ऊर्फ हन्नी का नाम भी लिया था। इसके बाद पुलिस युवाओं को स्मैक उपलब्ध कराने वालों की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि हन्नी रामलीला मैदान में युवाओं को स्मैक बेचने के लिए लाया है। हुलिये के आधार पर एसआई प्रद्युम्न नेगी, कांस्टेबल मनोज भट्ट व आनंद ने एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे स्मैक बरामद हो गई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि हन्नी से साढ़े चार ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकारा है, कि वह श्रीनगर मेें छात्रों को स्मैक बेचता है। घटना के वक्त भी वह स्मैक बेचने वाला था। इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिष्ट ने बताया कि अवैध नशीला पदार्थ बेचने के जुर्म में हन्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें