फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते एसीएमओ डा. रमेश कुंवर। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिले का स्वास्थ्य विभाग बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में जुट गया है। 10 फरवरी को जिले के सभी स्कूलों में एक से 19 वर्ष बे बच्चों को एडवेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ रमेश कुंवर ने पत्रकार वार्ता कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 10 फरवरी को जनपद में शिक्षा व बाल विकास विभाग के सहयोग से एडवेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी। बताया कि अभियान के बाद विगत कुछ वर्षों में बच्चों की कक्षाओं में उपस्थिति 25 फीसदी बढ़ी है। मौके पर जिला समन्वयक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मनमोहन पटवाल, समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत, सईम अहमद, नृपेश तिवाड़ी, डा. एसके गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें