फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर बनकर ठगी कर रहे युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर बनकर लोगों से रुपये ठगना उज्जैन (मध्य प्रदेश) के लोगों को महंगा पड़ गया। लोगों की सूचना पर पुलिस बहुरुपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां पुलिस ने ठगी के रुपये वापस दिलवाए।
विज्ञापन

उज्जैन जिले के झुमकी गांव से आए कुछ लोग श्रीनगर में ठहरे हुए हैं। इनमें से दो युवक रविवार को किन्नर का वेश धरकर बस्तियों में घूमने लगे। यहां केदार मुहल्ले मेें एक घर में चले गए। यहां एक युवक ने महिला से यह कहकर पांच हजार रुपये मांगे कि उनका नया मकान बना है और हाल में बच्चा भी हुआ है। महिला ने सिर्फ तीन हजार रुपये देने की बात की। इसी दौरान एक युवक कमरे में चला गया और किन्नर की आड़ में महिला को डराकर ज्यादा रुपयों की मांग करने लगा। उनके व्यवहार से भयभीत महिला ने 11 हजार रुपये दे दिए।
जब मामला आसपास के लोगों को पता चली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों युवकों के साथ उनके अन्य साथियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवकों के साथियों ने बताया कि वह खेल तमाशे का काम करते हैं। सोमवार को पुलिस ने महिला को कोतवाली बुलाया, जहां महिला ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि युवकों से 11 हजार रुपये वापस दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें