श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर अलका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात बजे सिविल न्यायालय परिसर श्रीनगर में सामूहिक योग कार्यक्रम तथा इसके बाद वृहद स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों, सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट आदि मौजू दरहे। संवाद