फ़ोटो
कीर्तिंनगर। विकासखंड के सेमला में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। व्यास आचार्य गोविंद राम शास्त्री ने भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास से बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है। प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का स्मरण नहीं छोड़ा जिससे भगवान नरसिंह ने प्रकट होकर उनकी रक्षा की। कथा के दूसरे प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। कृष्ण जन्म की झांकी और भजनों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। आचार्य शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। संवाद