फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डाट पुल व बांसवाड़ा गदेरे से हटेगा वर्षों पुराना जमा कूड़ा

Sat, 13 Dec 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वार्ड-12 के डाट पुल गदेरे और बांसवाड़ा गदेरे में वर्षों से जमा कूड़े का नगर निगम जल्द निस्तारण करेगा। निगम ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार कोटियाल और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने टीम के साथ दोनों गदेरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वार्ड पार्षद के अनुरोध पर कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं। मौके पर स्थिति का आंकलन कर यह देखा गया कि कूड़ा किस प्रकार और किस व्यवस्था के तहत हटाया जा सकता है। दोनों गदेरों में कई वर्षों से टनों के हिसाब से कूड़ा जमा है, ऐसे में पहले चरण में भौतिक निरीक्षण कर निस्तारण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा, ताकि कूड़ा हटाने का कार्य शीघ्र शुरू हो सके और वार्डवासियों को राहत मिल सके। वार्ड पार्षद शुभम प्रभाकर ने बताया कि यह मांग लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा उठाई जा रही थी। गदेरों में जमा कूड़े से क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें