फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अमन, चैन स्थापित करने वाले प्रत्याशी की जीत को लेकर दंडवत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपांच दिनों में नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों तक आयोजित होगी दंडवत यात्रा
विज्ञापन

I

Iनगर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों तक सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चमोली ने दंडवत यात्रा शुरू की है। यात्रा का उद्वेश्य आगामी नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रत्याशी की जीत व नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। यह दंडवत यात्रा पांच दिनों तक चलेगी।I
विज्ञापन

Iनगर निगम चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद जहां दावेदार अपनी तैयारी व टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का समूह शहर में शांति व्यवस्था के साथ योग्य मेयर की कामना को लेकर अनूठी यात्रा कर रहे हैं। यहां सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चमोली ने शहर के विकास में योगदान करने वाले प्रत्याशी की कामना को लेकर दंडवत यात्रा शुरू की है। यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई। जिसके बाद भैरवनाथ मंदिर, गरुड़ मंदिर, गणेश मंदिर होते हुए दंडवत यात्रा कल्याणेश्वर मंदिर से मस्जिद तक पहुंची। इस दौरान अन्य लोगों का सहयोग भी उन्हें मिला। मुकेश चमोली ने बताया ने कहा कि दंडवत यात्रा आगामी पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें नगर क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों के साथ गुरुद्वारा, मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचा जाएगा। इस दौरान विक्रम सिंह राणा, हरि सिंह, गिरीश जखमोला आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें