श्रीनगर बिडला परिसर मे आन लाईन सदस्यता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करते अभाविप कार्यकर?
- फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर में एबीवीपी की सदस्यता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप राणा की अध्यक्षता में संगठन ने कॉलेज इकाई की ऑनलाइन सदस्यता के लिए कार्ययोजना तैयार की। निर्णय लिया गया कि इकाई जनपद पौड़ी में अपने चार हजार सदस्य तैयार करेगी। राणा ने कहा कि पूरे देश में एबीवीपी 11 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है। इस लिए जनपद पौड़ी में भी व्यापक स्तर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए संगठन इकाई के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पौड़ी इकाई ने छात्राओं को संगठन से जोड़ना अपनी प्राथमिकता में रखा है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभाविप के विभाग संयोजक नितिन रावत ने कहा कि पौड़ी इकाई को 1500 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जिनमें 400 से अधिक छात्राओं को सदस्य बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रांत सह प्रमुख अर्शी कुरेशी, जिला सह संयोजक हिमांशु पंत , संगठन मंत्री शाश्वत खंडूडी, नगर मंत्री ऋतिक असवाल, ऋषभ टम्टा आदि मौजूद रहे ।