फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवरात्र में शुरू होगा धारी देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार का काम

Sun, 27 Sep 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति की बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित आरसीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण नवरात्र के दौरान शुरू करने की तैयारी है। मंदिर समिति की बैठक में अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 613 मीटर लंबी आरसीसी सुरक्षा दीवार बनाई जानी है। इसके निर्माण के लिए मंदिर समिति करीब एक वर्ष से विभिन्न विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया में जुटी थी। अनुमति मिलने के बाद अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि बारिश कम होने के बाद नवरात्र पर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से काम शुरू कराने का पूरा प्रयास है। निर्माण के लिए श्रद्धालुओं और दानदाताओं का आर्थिक सहयोग लिया जाएगा जबकि प्रशासन से तकनीकी सहयोग और निगरानी मिलेगी। मंदिर समिति ने निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें