फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 11वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटी रहीं महिलाएं

Wed, 25 Mar 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। शराब के ठेके को हटाने की मांग के लिए महिलाओं का क्रमिक अनशन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर कैलाशी देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, कौशल्या देवी और विमला देवी डटी रहीं। लोगों की ओर से आंदोलन को व्यापक समर्थन दिया जा रहा है। हिरासत से लौटे आंदोलनकारियों का ग्रामसभा भविन्ट के ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणकोटी ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देवप्रयाग जैसे पवित्र स्थल के प्रवेश द्वार पर शराब का ठेका किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जब तक ठेका नहीं हटेगा आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें