फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शैक्षणिक संस्थानों को सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनाने पर जोर

Wed, 25 Mar 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया (आईजीएसई) गढ़वाल चैप्टर की वार्षिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नारायण (पूर्व महासचिव, राज्यसभा एवं कुलाधिपति, गढ़वाल विश्वविद्यालय) ने समाज में सद्भावना, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थानों को सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विरासत संरक्षण के लिए सीएसआर फंड के उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

चैप्टर अध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल ने चारधाम यात्रा मार्ग पर कचरा निस्तारण, शौचालयों की कमी और पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में प्लास्टिक प्रदूषण, ऊर्जा संकट, घोस्ट विलेज और लुप्त होते पहाड़ी भोजन पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रो. सीमा धवन, प्रो. पूजा सकलानी, सचिव प्रो. सतीश सती, प्रो. महेंद्र बाबू, डॉ. शेखर बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें