फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 06 Jan 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढिकवालगांव में एक महिला (33) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ढिकवालगांव की बीना नेगी पत्नी प्रमोद सिंह का शव घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि सूचना पर एसआई भावना भट्ट मौके पर पहुंचीं। महिला की करीब 11 वर्ष की बेटी है। उसने घर के अंदर पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें