फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लॉक के पूर्वी मनियारस्यूं स्थित कुंड गांव में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला को परिजन निजी वाहन से द हंस फाउंडेशन हॉस्पिल उपचार के लिए ले गए। उनकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय सुषमा देवी साथी महिलाओं और बच्चों के साथ बंजर खेतों में मवेशियों को चुगाने ले गई थी। इसी दौरान घात लगाए भालू ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने के बाद भालू भाग गया। किरन देवी, अतुल, विकास, योगेश के साथ ही ग्रामीणों और परिजनों की मदद से निजी वाहन के जरिये सुषमा देवी को उपचार के लिए द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, चमोलीसैंण में भर्ती कराया। परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की है। वन दरोगा धन सिंह नेगी ने बताया कि भालू के हमले में घायल महिला के सिर पर नाखून के कई निशान हैं। हालांकि अब उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें